वाराणसी से गाजीपुर जा रही बस चौबेपुर कैथी के पास आगे जा रही ट्रक से टकराई 30 लोग घायल 5 गम्भीर
वाराणसी से गाजीपुर जा रही यात्री बस आज चौबेपुर कैथी के पास आगे जा रही ट्रक में पीछे से टकराई गयी, टक्कर में बस सवार 30 लोग घायल हो गए जिसमे से 5 लोगो की हालत गम्भीर देखते हुए, बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया , मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी से गाजीपुर जा रही चौबेपुर क्षेत्र के कैथी के समीप भंदहा नहर पर आगे जा रही ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर हो गई , ट्रक और बस की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए , घायल सभी को प्राथमिक उपचार के लिए चिराई गांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहा 5 लोगो के हालत को गंभीर देखते हुए बीएचयू ट्रामा सेंटर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया ,