वाराणसी में फ़िल्म अभिनेत्री रवीना टंडन नाव से देखी गंगा आरती कहा इससे दिव्य कुछ हो नही सकता
वाराणसी पहुची फ़िल्म अभिनेत्री रवीना टंडन ने नाव से काशी के दिव्य नजारे को देखकर कहा इससे दिव्य कुछ और नही हो सकता , महाशिवरात्रि पर्व पर बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन काशी पहुंची थी , वो बोट से गंगा के बीचो-बीच जाकर दीपदान करते हुए अपने पिता की पहली जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दिया , इसके बाद अभिनेत्री ने गंगा बिहार और संकट मोचन मंदिर में पहुचकर दर्शन-पूजन किया , शाम को उन्होंने दशाश्वमेध घाट पर होने वाली महाआरती को भी दूर से बोट से देखा , सुबह 5 बजे भोर में बजड़े पर सवार होकर अस्सी पर सुबह-ए-बनारस की आरती और गंगा में सनराइज का दीदार किया , अभिनेत्री ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फोटो शेयर करते हुए लिखा इससे अधिक दिव्य और सुंदर कुछ भी नहीं हो सकता , रवीना टंडन ने घाटों और पुराने भवनों के साथ कई फोटो भी खिंचवाई , रवीना टंडन ने देर रात संकट मोचन मंदिर में दर्शन-पूजन किए , मंदिर के आस-पास लोग रवीना टंडन का वीडियो बनाते रहे , महाशिवरात्रि पर्व गुपचुप तरीके से रवीना टंडन वाराणसी में घूमती रही , घाटों पर फोटोग्राफी करते हुए सेल्फि भी लिया , गंगा में आध्यात्मिकता को फील करते हुए रवीना टंडन ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा मैंने यहां पर उस शांति का ऐहसास किया जिसे मैं हमेशा के लिए अपने दिल में सहेज कर रखूंगी ,