वाराणसी में राहुल गांधी ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन पूजन कर भारत जोड़ो न्याय यात्रा की गोदौलिया से की शुरुआत
वाराणसी में आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत करने से पहले राहुल गांधी ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में भव्य दर्शन पूजन करने के पश्चात भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत गोदौलिया से किया , उनकी यात्रा का आज यूपी में दूसरा दिन है , वाराणसी में अपनी न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने कभी नफरत नहीं देखी, यहां मैं माँ गंगा के सामने अहंकार के साथ नहीं, सिर झुकाकर आया हूं , इसी तरफ जब मैं 'भारत जोड़ो यात्रा' में चल रहा था, तब मैं सबसे सिर झुकाकर मिल रहा था , मैं चाहता था कि यात्रा में जो भी लोग आए उन्हें ऐसा लगना चाहिए कि मैं अपने भाई से मिलने आया हूं , देश तभी मजबूत होता है, जब हम साथ मिलकर काम करते हैं, देश को एक साथ लाना ही देश के प्रति सच्ची भक्ति है, उन्होंने कहा कि इस वक्त देश में नफरत और डर का माहौल है, वाराणसी में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि देशभक्ति के साथ देश को एकजुट करना है, आज बेरोजगारी देश का सबसे बड़ा मुद्दा है, एक अरबपति जितना टैक्स दे रहा उतना ही एक गरीब भी दे रहा है, इसीलिए मैंने भारत जोड़ो यात्रा में न्याय शब्द जोड़ है ,