वाराणसी में दो मकान भरभरा कर गिरे नौ लोग दबे रिस्क्यु से बाहर निकल गया एक कि मौत
वाराणसी चौक थानाक्षेत्र के खोआ गली में काशी विश्वनाथ मंदिर के पास दो जर्जर मकान बीती रात करीब तीन बजे भरभरा कर गिर गए, जिसके अंदर एक सिपाही समेत करीब नौ लोग दब गए, मकान गिरने की सूचना लगते ही जिला प्रशासन ने युद्ध स्तर पर एनडीआरएफ टीम को लगाकर रिस्क्यु शुरू कराया , एक एक कार धीरे धीरे सभी को बाहर निकाला गया , मलवे में दबकर एक महिला कि मौत हो गयी , जब कि गंभीर रूप से घायलों का इलाज कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में भर्ती कर कराया जा रहा है , मौके पर एनडीआरएफ टीम पुलिस के जवान स्वास्थ्य विभाग के साथ साथ डॉग स्क्वाएड भी लगा हुआ है बचाव राहत कार्य युद्धस्तर पर हो रहा है , जानकारी के अनुसार खोआ गली चौराहे पर स्थित प्रसिद्व जवाहिर साव कचौड़ी वाले के ऊपर स्थित राजेश गुप्ता व मनीष गुप्ता का मकान सटा हुआ था , मकान 70 साल पुराना बताया जा रहा है , देर रात दोनों मकान भरभरा कर गिर पड़ा , घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने युद्ध स्तर पर एनडीआरएफ टीम को लगाकर रिस्क्यु शुरू कराया, फिलहाल रेस्क्यू जारी है ,