वाराणसी में गंगा के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए नाव संचालन पर प्रशासन ने लगाया रोक
वाराणसी में गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण एक बार फिर जिला प्रशासन ने नाव संचालन पर रोक लगा दिया है , आज वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर 6 सेमी प्रति घंटे के रफ्तार से बढ़ रहा था , जिसको देखते हुए नाव संचालन पर सुरक्षा के दृष्टि रोक लगा दिया गया है , एसीपी दशाश्वमेध अवधेश पांडेय ने बताया की बढ़ते जलस्तर के बाद नाव संचालन पर रोक लगाई गई है , नाविकों को जल पुलिस के द्वारा लाउडहेलर के माध्यम से सूचित कर दिया गया है , साथ ही घाटों पर पर जल पुलिस की तैनाती कर दिया गया है , नाविकों का कहना है कि अक्टूबर माह में कभी भी गंगा का जलस्तर नही बढ़ता था , जलस्तर बढ़ने से देव दीपावली की नाव की बुकिंग धीरे-धीरे कैंसिल हो रहा है , ऐसी ही स्थिति रही तो नाविक आर्थिक संकट की मार झेलेंगे ,