वाराणसी में कांग्रेस को बड़ा झटका पूर्व कांग्रेसी सांसद डॉo राजेश मिश्रा भारतीय जनता पार्टी में हुए शामिल
वाराणसी में कांग्रेस को एक बड़ा झटका देते हुए आज पूर्व कांग्रेसी सांसद राजेश मिश्रा ने कांग्रेस को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए, वाराणसी से पूर्व सांसद डॉo राजेश मिश्रा ने दिल्ली स्थित भाजपा केंद्रीय कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेताओं के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया , सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी डॉo राजेश मिश्रा को भदोही संसदीय क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतार सकती है, डॉo राजेश मिश्रा ने कांग्रेस नेतृत्व की अनदेखी और कांग्रेस की सनातन विरोध की रणनीति को पार्टी छोड़ने का कारण बताया ,