वाराणसी पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने फैन्स के बीच हर हर महादेव का लगाया नारा काशी विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन पूजन
वाराणसी पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और कीर्ति सेनन को देखकर उनके चाहने वाले फैन्स काफी खुश दिखाई पड़े, अभिनेता रणवीर सिंह फैन्स के उत्साह को देखते हुए उनके बीच पहुंचकर उनके साथ हर हर महादेव का नारा लगाते हुए, काशी विश्वनाथ मंदिर में पहुंचकर दर्शन पूजन किया, दोनो एक्टर्स अपने फैन्स का हाथ हिला कर रास्ते भर स्वागत करते रहे, आज शाम वाराणसी नमो घाट पर रणवीर सिंह, और कीर्ति सेनन और रविकिशन सहित कई मॉडल फैशन डिजाइन मनीष मेहरोत्रा के होने वाले फैशन शो में शामिल होने के लिए वाराणसी पहुंचे है, वाराणसी में पहली बार काशी की धरोहर के नाम से फैशन शो का आयोजन किया गया है, इस आयोजन में बनारसी साड़ी सहित बनारस में बनने वाले कपड़ो पर फैशन शो होगा ,