वाराणसी पहुंचे पीएम मोदी का मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल ने बाबतपुर एयरपोर्ट पर किया स्वागत
वाराणसी बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी का मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वाराणसी में अत्याधुनिक आर झुनझुनवाला शंकरा आई हॉस्पिटल का उद्घाटन किया, यह हॉस्पिटल विश्व स्तरीय नेत्र देखभाल अस्पताल लगभग 110 करोड़ रुपये के निवेश से तैयार हुआ है, जो 1.26 लाख वर्ग फुट के भवन में फैला है, यह वाराणसी के एक सुपर-स्पेशियलिटी आई हॉस्पिटल है, यह अस्पताल आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए उपलब्ध होगा, यह उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों और पड़ोसी राज्यों के रोगियों को भी अपनी सेवाएँ प्रदान करेगा, यह हॉस्पिटल राकेश झुनझुनवाला परिवार और शंकरा आई फाउंडेशन, यूएसए के सहयोग से भारत के एक अग्रणी नेत्र देखभाल सेवा प्रदाता शंकरा आई हॉस्पिटल का आज प्रधानमंत्री ने उद्घाटन किया, वाराणसी का अस्पताल देश में शंकरा का 14वां अस्पताल है और यह सबसे गरीब रोगियों के लिए प्रति वर्ष 30,000 निःशुल्क नेत्र शुल्क चिकित्सा उपलब्ध कराएगा, इस हॉस्पिटल में 9 ऑपरेशन थिएटर और कई अन्य सुविधाएं मौजूद हैं ,