वाराणसी गंगा रेत पर बने टेंट सिटी में पर्यटकों के आने का सिलसिला शुरू जाने एक रात का किराया
वाराणसी गंगा की रेत पर बनाये गए टेंट सिटी में पर्यटकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया , टेंट सिटी के एक रात का किराया 15 हजार रुपये से लेकर 29 हजार रुपये तक का बताया गया है , टेंट सिटी का उदघाट्न प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बीते दिनों किया जा चुका है , टेंट सिटी में 15 जनवरी से पर्यटकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया , इस टेंट सिटी में एक साथ एक बार में कम से कम तीन सौ पर्यटक योग और ध्यान कर सकते है , पूरा टेंट सिटी क्षेत्र 3 एकड़ जमीन में फैला हुआ है , जिसमें 125 टेंट बनाये गए है , वाराणसी गंगा नदी के अस्सी घाट के सामने गंगा के दूसरी छोर पर बनाये गए टेंट पर्यटकों को अपनी सुन्दरता से काफी लुभा रहा है , यहां पर पर्यटक सुबह के नाश्ते से लेकर रात के खाने तक सभी बनारसी स्वाद का लुत्फ उठाएंगे , बनारसी संगीत की गंगा भी यहां सुबह से शाम तक बहती रहेगी , टेंट सिटी में मांस-मदिरा पर पूर्ण प्रतिबंध है , टेंट सिटी के महाप्रबंधक अभिषेक बनर्जी ने कहा कि टेंट सिटी में पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है ,