वाराणसी के रामनगर में खड़ा गंगा विलास क्रूज काफी हाईटेक और लक्जरी इसमें हर सुविधा मौजूद
वाराणसी के रामनगर में खड़ा गंगा विलास क्रूज जिसका उदघाट्न प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जनवरी को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से रविदास घाट से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेगे , गंगा विलास क्रूज को काफी हाईटेक और लक्जरी बनाया गया है , जिसमे हर सुविधा मौजूद है , क्रूज में 18 कमरे है , सबसे ऊपर एक ओपन रेस्टोरेंट है जहा से क्रूज में सवार यात्री गंगा का भव्य नजारा खाते पीते देख सकते है , क्रूज पर 32 यात्री सवार होंगे , क्रूज में लाइब्रेरी , जिम , स्पा , सहित कई अन्य सुविधा उपलब्ध है , 13 जनवरी को जब पीएम मोदी क्रूज का उद्घाटन करेंगे , तो ये क्रूज 52 दिनो की यात्रा करते हुए , 27 छोटी बड़ी नदियां को पार करते हुए 32 सौ किलो मीटर की यात्रा कर अपनी मंजिल पर पहुचेगा , यह क्रूज 15 दिनों तक बांग्लादेश कर नदियों से गुजरते हुए असम के बह्मपुत्र नदी से डिब्रूगढ़ तक जाएगा , गंगा विलास क्रूज की लंबाई साढ़े 62 मीटर और चौड़ाई 12.8 मीटर है। इसमें टूरिस्ट के रहने के लिए कुल 18 सुइट्स रूम हैं , साथ में एक 40 सीटर रेस्टोरेंट , स्पा रूम , जिम और साथ में म्यूजिक का आनंद लेने के लिए सारे इन्तेजाम है , इसमें सफर करने वाले यात्री को बनारस से डिब्रूगढ़ तक का किराया 13 लाख रुपए चुकाने होंगे , किराया US डॉलर या यूरो में ही मान्य होगा , जानकारी के अनुसार बनारस में एक दिन की यात्रा का किराया 300 डॉलर यानी कि करीब 25 हजार रुपए के आस पास का हैं ,