वाराणसी इंडिया गठबंधन प्रत्याशी अजय राय आज भारी लाव लश्कर के साथ साइकिल से नामांकन करने पहुंचे
वाराणसी संसदीय क्षेत्र से आज इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लाव लश्कर के साथ साइकिल से अपना नामांकन करने पहुंचे, इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय वाराणसी लोकसभा संसदीय सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले लोकबंधु राजनारायण की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद वह साइकिल से नामांकन स्थल के लिए रवाना हुए, वाराणसी संसदीय लोकसभा चुनाव 2024 में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ चुनावी मैदान में इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुनावी विगुल फुक दिया है , अजय राय मीडिया से बाद करते हुए कहा कि आज बहुत पवित्र दिन है अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम की जयंती है, हम आज नामांकन करने साइकिल से इसलिए जा रहे है क्योंकि इंडिया गठबंधन में समाजवादी पार्टी का सिंबल साइकिल है,