लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा पर घर लौटने के लिए ट्रेनों में चल रही भारी भीड़
महापर्व छठ पूजा लोक आस्था का महापर्व छठ 17 नवम्बर को नहाय खाय के साथ शुरू हो जायेगा , अपने घर से बाहर सैकडो हजार किलोमीटर दूर काम करने वाले लोग छठ पूजा को देखते हुये अपने घर लौट रहे हैं, जिसको लेकर ट्रेनों में भारी भीड़ देखी जा रही है , लोग छठ पूजा में शामिल होने के लिए ट्रेनों में यात्रा करते हुए घर पहुंच रहे, नई दिल्ली हावड़ा रेल रूट पर चलने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ भीड़ देखी जा रही है , बड़ी संख्या में ट्रेनों में भीड़ होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है , क्या सीट और क्या बाथरूम की जगह हर जगह पर यात्री बैठकर लोग छठ पूजा में शामिल होने के लिए अपने घर पहुंचना चाहते हैं ,