लोकसभा चुनाव के बाद NDA गठबन्धन आज ही सरकार बनाने का दावा पेश कर सकता
लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री मोदी अपने इस्तीफे और कैबिनेट को भंग करने की सिफारिश के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लोकसभा को भंग कर दिया , उसके बाद प्रधानमंत्री आवास पर NDA गठबन्धन के सभी नेताओं के साथ मोदी जी की करीब एक घंटे सरकार बनाने को लेकर बैठक चली , बताया गया कि बैठक में करीब एक दर्जन पार्टियों के नेतागण शामिल रहे, जिसमे जेडीयू नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू, एलजेपी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान, अपना दल एस की नेता अनुप्रिया पटेल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, आजसू प्रमुख सुदेश महतो, RLD के जयंत चौधरी, जीतनराम मांझी जन सेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण व अन्य गठबन्धन पार्टी के लोग शामिल रहे, बैठक में सभी पार्टी नेताओं से वार्ता के बाद मिली जानकारी के अनुसार NDA गठबन्धन आज ही सरकार बनाने का दावा राष्ट्रपति से मिलकर पेश कर सकता है , इसके लिए एनडीए के सभी दलों के नेता आज शाम 7:45 बजे राष्ट्रपति भवन पहुंचेंगे , लोकसभा चुनाव के बाद अब सरकार बनाने की कवायद शुरू हो गई है , सरकार बनाने का यह फैसला आज NDA की पहली बैठक में ही ले लिया गया है , चंद्रबाबू की पार्टी TDP के 16 सांसद चुनाव जिये है , तो वही नीतीश की JDU 12 सीटों पर चुनाव में जीत हासिल किया है , इन दोनों पार्टी के बिना NDA गठबन्धन की सरकार बनाना मुश्किल होगा ,