लखनऊ DGP डीएस चौहान की मंजूरी के बाद प्रदेश पुलिस के लिए सोशल मीडिया पॉलिसी जारी
लखनऊ DGP डीएस चौहान की मंजूरी के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस के आलाधिकारियों से लेकर पुलिस कर्मियों तक के लिए सोशल मीडिया पॉलिसी जारी कर दिया गया कि यूपी पुलिस सोशल मीडिया पर क्या पोस्ट कर सकते है , और क्या नही कर सकते बकायदा नियम कानून की पॉलिसी DGP डीएस चौहान की मंजूरी के बाद जारी कर दी गयी है , यूपी में पुलिस वालों पर वीडियो रील बनाने पर रोक लगी , तो वही सरकारी कार्य में पुलिस वाले सोशल मीडिया इस्तेमाल न करने की हिदायत दी गयी , सोशल मीडिया में प्रोफेशनल डीपी ही इस्तेमाल कर सकते हैं , वीडियो रील गाना इत्यादि पर भी रोक लगाई गई , सोशल मीडिया केवल शासकीय हित के लिए इस्तेमाल कर सकते है , किसी पीड़ित का चेहरा या शिनाख्त नहीं दे सकते , वीडियो रील बनाकर खुद का प्रचार करने वालों पर कार्यवाही भी हो सकती है , तो वही सोशल मीडिया पर फोटोबाजी करने पर भी रोक लगी , वरिष्ठ अफसर या सहकर्मी पर कमेंट भी नहीं कर सकते , सोशल मीडिया पर फॉलोबैक में सावधानी बरतें , पुलिस कर्मी असलहों का भी प्रदर्शन नहीं कर सकते है , बिना सत्यापित कोई भी सूचना फॉरवर्ड नहीं कर सकते हैं , यूपी के डीजीपी ने नई सोशल मीडिया पॉलिसी जारी कर दिया है ,