लखनऊ शासन स्तर से एक बार फिर आईपीएस अधिकारियों के तबादले की लिस्ट जारी हो सकती है
लखनऊ उत्तर प्रदेश शासन एक बार फिर आईपीएस अधिकारियों के तबादले का लिस्ट किसी भी समय जारी किया जा सकता है , सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के तीनों कमिश्नरेट के पुलिस कमिश्नर के नाम तय हो चुके है , जिन तीन जिले में पुलिस कमिश्नर की नई तैनाती होनी है , उसमें से एक जिले में आईजी और दो जिलों में एडीजी स्तर के अधिकारी बनेगे पुलिस कमिश्नर , सूत्रों की माने तो आईपीएस अधिकारियों के तबादले की पूरी लिस्ट शासन में बनकर तैयार है , जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सिर्फ मुहर लगनी बाकी है , मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गुजरात दौरे से वापस लख़नऊ लौटने ही आने वाले 24 घण्टे में कभी भी तबादले की लिस्ट जारी हो सकती है , बीती रात शासन ने 18 से ज्यादा आईपीएस अफसरों के तबादले की सूची को तैयार कर लिया है , लिस्ट जारी होने के बाद ही पता चल सकेगा कि कौन कहा कि जिम्मेदारी को संभालेगा ,