लखनऊ शासन ने 6 IPS अधिकारियों का किया तबादला दो जिलों के पुलिस अधीक्षक भी बदले गये
लखनऊ शासन ने बीती रात फिर चलाया IPS अधिकारियों का तबादला एक्सप्रेस दो जिलों के पुलिस अधीक्षक भी बदले गये , उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को चुस्त दुरस्त करने के उद्देश्य से बीती रात छः आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया , इसमें दो नई बनी कमिश्नरी को पहले पुलिस उपायुक्त मिले है , जब कि दो जिलों के पुलिस कप्तान भी बदले गए है , प्रयागराज पुलिस कमिश्नरी और गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरी को नए पुलिस उपायुक्त मिल गए है , जब कि चित्रकूट और पीलीभीत के एसपी भी बदल दिए गए है , काफी समय से पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रही वृंदा शुक्ला अब एसपी चित्रकूट बना दी गई है ,