लखनऊ योगी सरकार नए चार मंत्रियों को मिला विभाग ओम प्रकाश राजभर पंचायती राज अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री बने
लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में शामिल नए चार मंत्रियों को आज विभाग मिल गया, जिसमे ओम प्रकाश राजभर को पंचायती राज अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री बनाया गया, तो मंत्री दारा सिंह चौहान को कारागार विभाग दिया गया , सुनील शर्मा को आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग मंत्री बनाया गया, तो वही अनिल कुमार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का मंत्री बनाया गया , धर्मवीर प्रजापति को नागरिक सुरक्षा एवं होमगार्ड मंत्री बनाया गया , पिछले दिनों चार लोगों ने मंत्री पद के लिए शपथ लिया था, आज मंत्रियों को विभाग मिल गए, धर्मवीर प्रजापति से मंत्री मंडल में वापस ले लिया गया है, साथ ही मुस्लिम वक्फ एवं हज भी ओपी राजभर को मिला