लखनऊ मौसम विभाग के मुताबिक पूरे प्रदेश में 28 जनवरी तक ऐसा ही रहेगा मौसम
लखनऊ मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक पूरे प्रदेश में 28 जनवरी तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा , जब कि कुछ इलाकों में बरसात होने की भी संभावना बनी हुई है , मंगलवार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं , 25 जनवरी को पश्चिमी यूपी में ओलावृष्टि के भी संकेत हैं दिखाई पड़ रहे है , 28 जनवरी तक सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, रामपुर, संभल, बंदायू, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, हरदोई, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, बाराबंकी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर और गोंडा के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है ,