लखनऊ में भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले क्रिकेट मैच के लिए अतिरिक्त बढ़ाई गयी
लखनऊ इकाना में आज भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले विश्वकप क्रिकेट मैच के लिए स्टेडियम में एक्स्ट्रा सुरक्षा बढ़ाई गयी , सुरक्षा के मद्देनजर इकाना में 600 पुलिसकर्मी अतिरिक्त तैनात किए गए , तो वही ड्रोन और सीसीटीवी से पुलिस के जवान पूरे स्टेडियम की निगरानी करेंगे , साथ ही स्टेडियम के आसपास सादे कपड़ों में पुलिस के जवान तैनात रहेंगे , सुरक्षा के मद्देनजर स्टेडियम में कई सामान ले जाने पर भी प्रतिबंध रहेगा , जैसे सिक्के, इयरफोन, ज्वलनशील पदार्थ ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा , उसके अलावा स्टेडियम में पानी की बोतल भी नहीं ले जा सकेंगे दर्शक, दर्शकों को स्टेडियम के अंदर निःशुल्क पानी मिलेगा जिसके लिए स्टॉल बढ़ाए गए है , आज के मैच को लेकर सुरक्षा कर्मी चप्पे चप्पे पर नजर गड़ाए रहेंगे ,