लखनऊ मुख्यमंत्री योगी कानपुर ट्रैक्टर ट्रॉली हादसे को लेकर सख्त चेकिंग अभियान चलाने का आदेश
लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर ट्रैक्टर ट्रॉली हादसे को लेकर सख्त हो गए है , मालवाहन से सिर्फ मालढुलाई का ही कार्य किया जाए , इसके लिए सभी जिले के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को चेकिंग अभियान चलाने का आदेश जारी किया गया है , उत्तर प्रदेश में आये दिन हो रहे सड़क हादसे को लेकर यातायात निदेशालय की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई है , प्रदेश भर में 10 दिन के लिए सभी जिलों मे सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिया गया है , विशेष तौर से ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाया जाएगा , मालवाहक वाहनों के साथ ही साथ ट्रैक्टर ट्रॉली , छोटा हाथी , ट्रक सवारियों के लिए इस्तेमाल ना करने के निर्देश दिए गए है , दोषी पाए जाने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा , सभी जिला अधिकारी के समन्वय से सभी ग्राम पंचायत ग्राम प्रधान एवं पंचायत सचिव के माध्यम से चलाया अभियान चलाया जायेगा , एडीजी यातायात ने सभी जिलों के कप्तानों और जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है , कानपुर में हुई दर्दनाक हादसे के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कडा रुख अख्तियार करते हुए इस पर रोक लगाने की ठान ली है , जिसके लिए यूपी के सभी जिलों के अधिकारियो को निर्देशित किया गया है की ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाय , ट्रैक्टर ट्राली सहित किसी भी मालवाहन में अगर सवारी बैठी दिखती है तो उनके ऊपर जुर्माने की कार्यवाही की जाएगी ,