लखनऊ प्रदेश वासियो को 18 तक लू से राहत नहीं 19 से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद मौसम विभाग
लखनऊ मौसम विभाज ने एडवायजरी जारी करते हुए बताया कि प्रदेश वासियो को 18 तक तक लू से राहत नहीं मिलने वाली, 19 जून से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, शुष्क और गर्म पछुआ हवाओं तथा तीव्र सौर विकिरणीय ऊष्मन के कारण आज भी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर स्थानों (75% से अधिक स्टेशनों) पर लू के साथ-साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश के उत्तरी एवं दक्षिणी भाग में कहीं-कहीं प्रचंड लू की स्थिति बनी रही, इसके अतिरिक्त न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 5-6 डिग्री सेल्सियस रहने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर कहीं-कहीं उष्ण रात्रि की परिस्थितियां भी परिलक्षित हुईं, 46.9 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रयागराज प्रदेश के जलवायु प्रेक्षण स्टेशनों में सबसे गर्म रहा, यद्यपि इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं आंधी के साथ बूंदा-बाँदी भी हुई, वर्तमान मौसमी परिदृश्य में प्रदेश में ज्यादातर स्थानों पर जारी लू से भीषण लू की परिस्थितियों के आगामी 16 जून तक बिना किसी विशेष परिवर्तन के ऐसे ही जारी रहने की उम्मीद है, तथा इसके बाद पूर्वी तराई क्षेत्र में बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम पुरवा हवाओं के प्रभाव से बादल छाने और संभावित बारिश के कारण पूर्वी तराई क्षेत्र में लू की स्थिति में 16 जून के उपरान्त प्रदेश के अन्य हिस्सों में 17 जून के बाद आंशिक सुधार होने की संभावना है ,