लखनऊ तिलक हॉल में निर्वाचित 13 एमएलसी ने ली शपथ, दूसरी बार विधान परिषद सदस्य कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल भी लिए शपथ
लखनऊ विधानसभा के तिलक हाल में आज शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था , जिसमे निर्वाचित 13 एमएलसी को शपथ लेनी थी , विधानसभा के तिलक हाल में आज विधान परिषद के सभापति मानवेंद्र सिंह ने निर्वाचित एमएलसी को शपथ दिलाई , तो वही दूसरी बार विधान परिषद सदस्य कैबिनेट मंत्री अपना दल एस के नेता आशीष पटेल ने भी शपथ ग्रहण किया , भाजपा व सहयोगी दलों को मिलाकर कुल 13 सदस्यो को शपथ दिलाई गई , जिसमे सपा के तीन सदस्यों ने शपथ ली, शपथ ग्रहण करने वालो में कैबिनेट मंत्री और अपना दल एस के नेता आशीष पटेल, पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह, विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया, मोहित बेनीवाल, राम तीरथ सिंह, संतोष सिंह, धर्मेंद्र सिंह, बलराम यादव, किरण पाल कश्यप, शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली, योगेश चौधरी, बिच्छेलाल राजभर को शपथ दिलाई गई , इस दौरान भाजपा समेत तमाम दलों के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे ,