लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान में बम की सूचना मिलने पर विमान की कराई गई आपात लैंडिंग
लखनऊ एयरपोर्ट पर आज अहमदाबाद से लखनऊ होते हुए दिल्ली जाने वाली एक इंडिगो विमान में बम की सूचना मिलने पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं, विमान की लखनऊ में आपात लैंडिग कराई गई, सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतारा गया, मानक सुरक्षा प्रक्रियाओं के तहत विमान को अलग स्थान पर खड़ा कर सुरक्षा एजेंसियों, सीआईएसएफ और बम निरोधक दस्ते द्वारा गहन जांच की गयी, साथ ही सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर उनकी भी जांच की गयी, बम होने की सूचना टॉयलेट में एक टिशू पेपर पर बम लिखा था, इसके बाद विमान के पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को सूचना दी और इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी, इसके बाद सुबह 11:15 बजे फ्लाइट (6E-2111) को लखनऊ एयरपोर्ट पर उतार सभी 180 यात्रियों को उनके सामान के साथ नीचे उतार कर उनकी व उनके समान की भी जांच की गयी, जांच के दौरान किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, इसके बाद सभी यात्रियों को विमान में बैठा दिल्ली के लिए रवाना किया गया ,