रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में आज राहुल गांधी ने नामांकन पत्र दाखिल किया
रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया, नामांकन करने के दौरान राहुल गांधी की माँ सोनिया गांधी, बहन प्रियंका गांधी, बहनोई राबर्ट वाड्रा और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद रहे, राहुल गांधी आज सबसे पहले केंद्रीय कार्यालय पहुंचकर पूजा अर्चना किया, उसके बाद राहुल गांधी का काफिला नामांकन स्थल पर पहुंचा, इस दौरान सैकड़ो कांग्रेसियों ने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए, राहुल गांधी के नामांकन में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भी शामिल रहे,