राबर्टसगंज सीट से घोसित प्रत्याशी की चल रही अफवाहो पर कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने लगाया विराम रिंकी कोल ही है उम्मीदवार
सोनभद्र राबर्टसगंज सीट पर अपना दल एस की ओर से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए घोसित प्रत्याशी रिंकी कोल को लेकर कल से चल रही अफवाह की रिंकी कोल ने परिवारिक विवाद के चलते लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है, ऐसे अफवाहों के बाजार पर आज अपना दल एस के कार्यवाहक अध्यक्ष व यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने मीडिया से बात करते हुए विराम लगा दिया, उन्होंने कहा कि राबर्टसगंज 80 लोकसभा सीट से अपना दल एस की ओर से छानबे की विधायक रिंकी कोल ही लोकसभा चुनाव लड़ेंगी, रिंकी कोल ही राबर्टसगंज 80 लोकसभा सीट से अपना दल एस की उम्मीदवार है, और वह 14 मई को अपना दल एस की प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन करेंगी, उन्होंने कहा कि उनके घर या किसी के भी घर का परिवारिक विवाद घर के अन्दर ही हल कर लेना चाहिए, परिवारिक विवाद राजनीति में नहीं लाना चाहिए , हम आपको बता दे कि कल से ही उनके घर के कुछ परिवारिक कारणों से चुनाव नही लड़ने की चर्चा चल रही थी, जिसे आज कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने मीडिया से बात करते हुए सारे सस्पेंस को साफ कर दिया कि राबर्टसगंज लोकसभा सीट से रिंकी कोल ही चुनाव लड़ेंगी , मैंने कोल समाज की वर्तमान विधायक रिंकी कोल को प्रत्याशी बनाया है, और 14 मई को अपना दल की प्रत्याशी के रूप में रिंकी कोल नामांकन करेंगी ,