यूपी में 15 फरवरी तक बारिश के आसार एक बार फिर मौसम ने ली करवट ठंड बढ़ने के आसार
यूपी में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है, जिसका असर आगामी 15 फरवरी तक बारिश के आसार दिखाई पड़ रहे है , पूर्वी और पश्चिमी यूपी में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना 15 फरवरी तक दिखाई पड़ रहा है , मौसम विभाग के मुताबिक, आज से चित्रकूट, प्रयागराज, मिर्जापुर और सोनभद्र पूर्वी यूपी समेत 40 जिलों में बारिश का अलर्ट है , मौसम विज्ञान केन्द्र लखनऊ के द्वारा अवगत कराया गया है कि आगामी दो दिनों तक मौसम की स्थिति खराब रहेगी , राज्य के अलग-अलग स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना व बिजली गिरने की भी संभावना है ,