यूपी में 10 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव आयोग ने अधिसूचना जारी किया 8 फरवरी को नाममकन 27 को मतदान
लखनऊ यूपी की जिन 10 सीटों पर राज्यसभा सदस्य का चुनाव होना है उसमें से 9 सीटों पर बीजेपी के राज्यसभा सांसद हैं, तो वही एक सीट पर सपा के सदस्य हैं , 2 अप्रैल 2024 को यूपी के जिन राज्यसभा सदस्यों का कर्याकाल समाप्त हो रहा है , उनमे सपा की राज्यसभा सदस्य जया बच्चन है, तो वही 9 सीट पर बीजेपी के राज्यसभा सदस्य है , जिनमे अनिल अग्रवाल बीजेपी, अशोक वाजपेई, अनिल जैन, कांता कर्दम, सकलदीप राजभर , जी वी एल नरसिम्हा राव , विजयपाल तोमर , सुधांशु त्रिवेदी , हरनाथ सिंह यादव शामिल है , अप्रैल माह में 10 राज्यसभा सदस्यों के कार्यकाल को पूरा होते देख चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान कर दिया है , चुनाव आयोग द्वारा जारी हुए लेटर के अनुसार 8 फरवरी से नामांकन शुरू हो जाएगा , और नामांकन की अंतिम तारीख 15 फरवरी होगी , नामांकन पत्र की जांच 16 फरवरी से शुरू होगी और नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 20 फरवरी होगी , राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग 27 फरवरी को की जाएगी, उसी दिन वोटों की गिनती भी होगी ,