यूपी में पांचवें चरण की 14 लोकसभा सीटों पर 20 मई को चुनाव लखनऊ रायबरेली अमेठी में दिग्गजो की प्रतिष्ठा दांव पर
उत्तर प्रदेश में पांचवें चरण के लोकसभा चुनाव के लिए 14 सीटों पर आज शाम से चुनाव प्रचार थम जाएगा, पांचवें चरण के चुनाव में 14 लोकसभा सीटों पर चुनाव 20 मई को प्रत्यशोयो के भाग्य का फैसला ईवीएम मशीन में कैद हो जाएगा, पांचवे चरण में कुछ प्रमुख नेताओ की प्रतिष्ठा इन लोकसभा सीटों पर दांव पर होगी, लखनऊ से राजनाथ सिंह, रायबरेली से राहुल गांधी, और अमेठी से स्मृति ईरानी, पांचवा चरण काफी अहम है क्योंकि इसमें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, राहुल गांधी और स्मृति ईरानी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है, पांचवे चरण में लखनऊ, मोहनलालगंज, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झाँसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोण्डा लोकसभा सीट शामिल हैं , पांचवे चरण के चुनाव में 10 सीटें सामान्य श्रेणी की है , तो वही 4 सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं ,