यूपी में तापमान बढ़ने के आसार 28 जुलाई को मॉनसून होगा सक्रिय 23 से होगी बरसात
उत्तर प्रदेश के पश्चिमी यूपी में 23 जुलाई से बारिश शुरू होने के आसार दिखाई पड़ रहे है , प्रदेश में अगले कुछ दिनों में तापमान बढ़ने के आसार भी हैं , मौसम विभाग की माने तो उत्तर प्रदेश में मानसून ट्रफ के दक्षिण हिस्से की ओर शिफ्ट हो जाने से बारिश में ब्रेक लग गया था , मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को लखनऊ में स्थानीय कारणों से थोड़ी बूंदाबांदी हुई , इसके अलावा पूरे प्रदेश में कहीं बारिश दर्ज नहीं हुई। , अगले कुछ दिन पूरे प्रदेश में शुष्क हालात रहेंगे और तापमान बढ़ने का दौर जारी रहेगा , मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानियों के मुताबिक ओडिशा तट पर बने कम दबाव क्षेत्र के प्रभाव से मानसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर खिसकी है , इस कारण मानसून के अनुकूल परिस्थितियां अप्रभावी हो गई हैं ,