यूपी बोर्ड हाईस्कूल में 89.78 फीसदी इंटरमीडिएट में 75.52 फ़ीसदी परीक्षार्थी हुए पास
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम आज घोषित किया गया , जिसमे हाईस्कूल में 89.78 फीसदी बच्चे पास हुए तो वही इंटरमीडिएट में 75.52 फ़ीसदी परीक्षार्थी पास हुए , हाईस्कूल में छात्रों के उत्तीर्ण का प्रतिशत 86.64 और छात्राओं के उत्तीर्ण का प्रतिशत 93.34 रहा , इंटरमीडिएट में छात्रों के उत्तीर्ण का प्रतिशत 69.34 और छात्राओं के उत्तीर्ण का प्रतिशत 83.00 रहा , इस वर्ष हाई स्कूल में 208953 और इंटरमीडिएट में 222618 को मिलाकर
431571 परीक्षार्थियों ने अपनी परीक्षा छोड़ दी थी , हाई स्कूल में 31,16,487 और इंटरमीडिएट में 27,69,258 को मिलाकर 58,85,745 परीक्षार्थी पंजीकृत थे , हाई स्कूल में सीतापुर की प्रियांशी सोनी ने 98.33 अंक प्राप्त कर टॉप किया , वही दूसरे नंबर पर कानपुर देहात के कुशाग्र पांडे 97.83 और अयोध्या की मिश्कत नूर 97.83 और तीसरे नंबर पर मथुरा के कृष्णा झा को मिले 97.67 अंक मिलने पर टॉप टेन की सूची में रहे ,