यूपी निकाय चुनाव में बीजेपी के बागी जीत दर्ज करने वालो की पार्टी में वापसी की हो रही तैयारी
यूपी निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी से टिकट न मिलने की वजह से पार्टी से बगावत कर बागी बने जिन नेताओ ने नगर निकाय चुनाव में निर्दल के रूप मर जीत दर्ज करने में कामयाब हुए है , अब पार्टी ऐसे बागियों को पार्टी में फिर से वापसी की तैयारियां कर रही है , सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उनकी घर वापसी की तैयारी तेज हो गयी है , सूत्रों की माने तो बड़ी संख्या में नगर पालिका अध्यक्ष नगर पंचायत अध्यक्ष सभासद और पार्षद पद पर पार्टी से बगावत कर निर्दल चुनाव लड़े बागी चुनाव जीत गये है , उनके घर वापसी की तैयारियां तेज कर दिया गया है , आने वाले दिनों में उनकी घर वापसी करा कर पुनः बागियों को भाजपा में शामिल किया जाएगा , माना जा रहा है बागियों को घर वापस ला के भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से लोकसभा के लिए अपनी पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ने की तैयारी करेगी ,