यूपी के देवरिया में जमीनी विवाद के पुरानी रंजिश में 06 लोगों की गोली मारकर हत्या
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में आज सुबह 7 बजे के आस पास जमीन विवाद को लेकर चली आ रही रंजिश में पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत छः लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है , हत्या की इस बड़ी घटना को लेकर पूरे इलाके हड़कंप मच गया है , मौके पर पुलिस कमिश्नर देवरिया, जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक समेत भारी संख्या में पहुची पुलिस बल को क्षेत्र में तैनात कर दिया , जानकारी के अनुसार देवरिया जिले के रुद्रपुर के पास फतेहपुर गांव में आज सोमवार की सुबह करीब 7:00 बजे पुरानी चली आ रही जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ , विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की धारदार हथियार से हत्या कर दी , जैसे ही इसकी जानकारी प्रेम यादव के परिजनों को लगी उसके प्रतिशोध में मृतक प्रेम यादव के परिजनों ने सत्य प्रकाश दुबे के पांच सदस्यों को गोली मारकर कर घुटना स्थल पर ही मौत के घाट उतार दिए , इस घुटना में एक आठ वर्षीय बालक भी गम्भीर रूप से घायल बताया गया , गोलीकांड से मृतकों में दो महिला दो बच्चे एक पुरुष शामिल हैं , सूचना मिलते ही गोरखपुर मण्डल के कमिश्नर आईजी, जिला अधिकारी, पुलिस अधीक्षक समेत भारी संख्या में पुलिस बल ने पूरे इलाके को घेर कर छावनी में तब्दील कर दिया , पुलिस ने गोलीकांड के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है ,