यूपी के देवरिया में जघन्य हत्याकांड को CM योगी ने दुर्भाग्यपूर्ण अत्यंत दुःखद बताया
यूपी के जिला देवरिया के रुद्रपुर के पास फतेहपुर गांव में आज छः लोगो की जमीनी विवाद जघन्य हत्याकांड पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्भाग्यपूर्ण अत्यंत दुःखद घटना बताया , CM योगी ने कहा मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं , उन्होंने एडीजी/ कमिश्नर/आईजी को मौके पर पहुंचकर कठोरतम कार्यवाही तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं , मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा , जब कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश भर के अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कहा था कि ज़मीनी विवाद पर अधिकारी काम करें ,