यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक एक्शन में 26 चिकित्सकों की बर्खास्तगी के लिए प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक स्वास्थ्य में लापरवाही व ड्यूटी से लगातार गैर हाजिर चल रहे थे चिकित्सको पर अब एक्शन मुड़ में आ गए है, आज उन्होंने प्रदेश के कई जिलों में लगातार गैर हाजिर चल रहे 26 चिकित्सकों की बर्खास्तगी के लिए प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को निर्देश दिया , डिप्टी सीएम ने कहा, कि लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ अब कड़ी कार्रवाई की जाएगी , सरकार की प्रथम प्राथमिकता आमजन को उच्च श्रेणी की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, इन जिलों में लगातार चिकित्सक गैर हाजिर चल रहे थे, जिसमे जालौन, बरेली, मैनपुरी, सिद्धार्थनगर, ललितपुर, बलिया, बस्ती, रायबरेली, मथुरा, फिरोजाबाद, बहराइच, सहारनपुर, शाहजहांपुर जनपद शामिल है , डिप्टी सीएम ने 26 चिकित्सकों की बर्खास्तगी के लिए प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को निर्देशित किया है ,