यूपी के कानपुर में बड़े कपड़ा व्यवसायी के बेटे का अपहरण के बाद हत्या
उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक बड़े कपड़ा व्यवसायी के पुत्र की अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गयी , पुलिस ने आरोपी महिला टीचर उसके मंगेतर और उसके साथी को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया , कानपुर के रायपुरवा थाना क्षेत्र के कपड़ा व्यवसायी मनीष कनोडिया का बेटा सोमवार की शाम को रोजाना की तरह कोचिंग पढ़ने स्कूटी से निकला वह कक्षा 10 वीं का छात्र था , जिसके बाद वह घर नहीं लौटा इसके बाद परिजनों को अलकायदा के नाम से एक लेटर मिला जिसमें अपहरण की बात कही गई थी , जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया , पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि कुशाग्र की हत्या अपरहण नहीं बल्कि साजिश के तहत महिला टीचर और उसके मंगेतर व साथी ने मिलकर की थी , इतना ही नहीं पत्र भेजने से पहले ही कुशाग्र की हत्या की जा चुकी थी , इस मामले में पुलिस ने दो लड़कों और महिला टीचर को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछतछ की जा रही है ,