मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक यूपी में अच्छी बारिश होने की सम्भावना जताई
उत्तर प्रदेश मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक यूपी में अच्छी बारिश की संभावना जताई है , मौसम विभाग ने पूर्वांचल के कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है, मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी के साथ ही गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर के आसपास के इलाकों में अच्छी बारिश के साथ वज्रपात होने की संभावना है , जिसके लिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गयी है ,