मिर्ज़ापुर SST टीम ने चेकिंग के दौरान बलेनो कार से ढाई लाख रुपये कैश जप्त किया
मिर्ज़ापुर जनपद में छानबे विधानसभा उपचुनाव व नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर जनपद में दाखिल होने वाले मार्गो पर SST टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है , आज SST टीम थाना लालगंज क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान यू0पी0 65 ई0एच0 2999 बलेनो कार से ढाई लाख रुपये कैश बरामद किया , बरामद कैश के बारे में धारक से पूछताछ करने पर संतोष जनक जवाब न देने व वैध कागजात प्रस्तुत न करने पर उक्त कैश को SST टीम ने कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही किया , छानबे विधानसभा उपचुनाव व निकाय चुनाव में जिलाधिकारी दिव्य मित्तल और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र के निर्देशन में जनपद के बार्डर मुख्य स्थानों पर बैरियर स्थापित कर पुलिस टीम व SST टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है , उसी चेकिंग के दौरान यू0पी0 65 ई0एच0 2999 बलेनो कार से ढाई लाख रुपये कैश बरामद हुआ , कागजात नही दिखाने पर कैश को जप्त कर आगे की कार्यवाही की जा रही है ,