मिर्ज़ापुर S.N. पब्लिक स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह में बच्चों को 11 हजार से लेकर 51 हजार तक राशि से पुरूस्कृत किया गया
मिर्ज़ापुर नगर के मध्य स्थित सर्वोच्च शिक्षण संस्थान एस० एन० पब्लिक स्कूल मुसफ्फरगंज जो विगत कई वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी माना जाता है, बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करते हुए उनका बहुमुखी विकास करता करता आ रहा है , इस स्कूल में दूर-दूर से बच्चे आकर योग्य एवं प्रशिक्षित शिक्षकों के उचित मार्ग दर्शन में शिक्षा अर्जित करते हैं , आज विद्यालय के सभागार में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिन बच्चों ने सत्र 2023 हाई स्कूल व इण्टरमीडिएट की परीक्षा में विद्यालय का गौरवशाली इतिहास रचा, उन बच्चों को आज विद्यालय के डॉयरेक्टर राजेश सिंह के द्वारा Cash award के रूप में सम्मानित किया , सत्र 2023 इण्टरमीडिएट की परीक्षा में अंशनारायण चतुर्वेदी को ₹ 51000/, (95.4%), अनुष्का सिंह को ₹21000/, (95.2%) तथा मुस्सिर अंसारी को ₹11000/ (94.6%) का पारितोषिक प्रदान किया गया , सत्र 2023 - हाईस्कूल की परीक्षा में मुज़म्मिल अंशारी को ₹21000/, (96.0%), धीरज कुमार को ₹ 11000/ (94.2%) तथा शिव प्रताप सिंह को ₹ 11000/ (94.0%) का पारितोषिक प्रदान किया गया, सत्र 2020-21 के राहुल कुमार यादव को ₹51000/, (99.4%) का पारितोषिक प्रदान किया गया, विद्यालय के डॉयरेक्टर राजेश सिंह ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ये बच्चे विद्यालय के भावी बच्चों के लिए प्रेरणा स्रोत है, ऐसे बच्चे अपने राष्ट्र के कर्णधार होते हैं, उसकी आशाओं के सुमन होते हैं तथा आकांक्षाओं के आकाश दीप होते हैं, आदर्श विद्यार्थी वही होता है, जो अपने विद्या के लक्ष्य से भटके नहीं, बल्कि सुयोग्य बन कर अपने माता-पिता, गुरू, समाज एवं देश के प्रतिष्ठा को आगे बढ़ाए, जो बच्चे अच्छे अंक प्राप्त किये हैं, वे जानते हैं कि विद्या प्राप्ति का कोई सरल संक्षिप्त मार्ग नही होता, ऐसे बच्चे फूलों के सेज पर नही पलते, बल्कि कठिनाइयों के व्यूह से निकल कर अपना मार्ग बनाते हैं, वह उच्छृंखल, अनुशासनहीन नही होते, बल्कि रचनात्मक एवं सकारात्मक सोच रखते हुए आगे की ओर बढ़ते हैं , पुरस्कार वितरण समारोह के अन्त में विद्यलाय के प्रधानाचार्य श्री अरूण पाठक, बच्चों के भविष्य की मंगल कामना करते हुए कहा कि आग में तप कर हीं सोना कुंदन बनता है,