मिर्ज़ापुर EVM एवं V V पैट के फस्ट लेबल चेकिंग का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
मिर्ज़ापुर आगामी लोकसभा की तैयारियों के मद्देनजर 11 सितम्बर से 30 सितम्बर तक बी0ई0एल0 मेक एम-3 माॅडल ई0वी0एम0 एवं वी0वी0 पैट की फस्ट लेबल चेकिंग का कार्य किया जा रहा है , आज जिलाधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन ने भिस्पुरी स्थित ई0वी0एम0 वेयर हाउस पहुंचकर एफ0एल0सी0 कार्य का निरीक्षण किया , निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि एफ0एल0सी0 कार्य के लिए 20 इंजीनियर कार्य कर रहे है , जिसमें कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट, वी0वी0पैट आदि के फस्ट लेबल चेकिंग कराया जा रहा हैं , जिलाधिकारी द्वारा ई0वी0एम0 वेयर हाउस में चल रहे एफ0एल0सी0 कार्य का इंजीनियरों के द्वारा जानकारी प्राप्त कर निर्देशित किया कि प्रतिदिन आने वाले विभिन्न राजनैतिक दलो के पदाधिकारियों, प्रतिनिधियों का भी प्रत्येक दिन रजिस्टर पर हस्ताक्षर कराया जाय , इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल, ई0वी0एम0 प्रभारी उप संचालक चकबन्दी नरेन्द्र सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी के अलावा के विभिन्न राजनैतिक दलो के प्रतिनिधि मौजूद रहें ,