मिर्ज़ापुर 15 लाख के अवैध गांजा के साथ दो अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना देहात कोतवाली पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने बरकछा क्षेत्र से स्कोडा सुपर बी कार संख्याः UP 14 BQ 4066 में सवार दो लोगो को 15 लाख के 62 कि.ग्रा. अवैध गांजा के साथ दो अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया , जानकारी के अनुसार अभियुक्तों 1. साकिर त्यागी पुत्र मुनफेर निवासी मुस्तफाबाद लोनी देहात थाना लोनी जनपद गाजियाबाद व 2. शशि भूषण भाष्कर जायसवाल पुत्र जीत नरायन जायसवाल निवासी ग्राम तौलकपुर थाना रामपुर खारखाना जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया गया , जिनके कब्जे से स्कोडा सुपर बी कार में रखे 08 बण्डल में कुल 62.400 किग्रा अवैध गांजा बरामद किया गया , पुलिस द्वारा बताया गया कि उड़ीसा से गांजा लेकर ये लोग गाजियाबाद व अन्य आसपास के जनपदों में लाकर भण्डारण कर आवश्यकता के अनुसार जगह-जगह बेचा करते हैं ,