मिर्ज़ापुर हिन्दू देवी देवताओं पर सरोज सरगम अभद्र टिप्पणी मामले में 25 ,25 हजार के तीनो इनामिया गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर हिन्दू देवी देवताओं पर सरोज सरगम द्वारा यूट्यूब चैनल पर अभद्र टिप्पणी व गाना गाने के मामले में फरार 25 ,25 हजार के तीनो इनामिया को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, उनके पास से आपत्तिजन साहित्य, इलेक्ट्रानिक सिस्टम व वाद्ययंत्र बरामद किया, हम आपको बता दे कि बिरहा गायिका सरोज सरगम द्वारा अपने यूट्यूब चैनल पर हिन्दू धर्मावलम्बियों की आस्था को चोट पहुंचाने वाली वीडियो को अपलोड किया गया था, जिसमे पुलिस ने बीते दिनों सरोज सरगम व उनके पति सहित छह लोगों को मड़िहान पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, बाकी तीन अन्य फरार थे, जिन पर पुलिस ने 25, 25 हजार का इनाम घोषित किया था, आज उन तीनों को भी गिरफ्तार कर लिया, जिनमे 1.राजवीर सिंह यादव पुत्र बृजराज सिंह मूल निवासी ग्राम सिधौली, जनपद सीतापुर, 2.सोनू पुत्र महेन्द्र बिन्द निवासी असवों दाउदपुर थाना हण्डिया, प्रयागराज व 3.शशांक प्रजापति पुत्र कैलाशराम प्रजापति निवासी पहाड़ीपुर थाना सराय इनायत, प्रयागराज को थाना मड़िहान पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर उनके पास से आपत्तिजन साहित्य, इलेक्ट्रानिक सिस्टम व वाद्ययंत्र बरामद किया, आगे की कार्यवाही करते हुए तीनो को न्यायालय से जेल भेजा गया, इस प्रकरण में अभियुक्त राजवीर सिंह यादव की मुख्य भुमिका रही है, जो आपत्तिजनक साहित्य का लेखक व मुख्य अभियुक्ता को वित्तीय सहायता प्रदान कर आपत्तिजनक संगीत गायन के लिये दुषप्रेरित किया जा रहा था, जो इस पुरे प्रकरण का मास्टर माइंड भी रहा है ,