मिर्ज़ापुर हलिया में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने कई दुकानों से लिए नमूने
मिर्ज़ापुर हलिया क्षेत्र में मिल रही शिकायतो के आधार पर आज खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने कई दवा के दुकानों से नमूने लिए , जानकारी के मुताबिक नकली, अधोमानक, नारकोटिक दवाओं की बिक्री भंडारण पर रोकथाम के लिए औषधि निरीक्षक कुमार सौमित्र ने हलिया बाजार में दुर्गा मेडिकल स्टोर, मेंo सिंह मेडिकल स्टोर, रॉयल मेडिकल एजेंसी , बजरंग मेडिकल एवं प्रिंस मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान गुणवत्ता की जांच के लिए 4औषधियों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर औषधि अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी , इस दौरान दवा दुकानदारों को निर्देशित किया की शासन द्वारा जो संख्या निर्धारित की गई है उतनी मात्रा में नारकोटिक दवाओं का भंडारण करे और डॉक्टर के पर्चे के माध्यम से ही नारकोटिक दवाओं को बेचे , अगर कोई दवा दुकानदार बिना डॉक्टर के पर्चे के नारकोटिक दवा की विक्री करते हुए पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी ,