मिर्ज़ापुर हलिया क्षेत्र में सड़क के किनारे लावारिस अवस्था में पड़ा मिला नवजात बच्ची
मिर्ज़ापुर थाना हलिया क्षेत्र के अदवा कालोनी के पास सड़क के किनारे लावारिस अवस्था में एक नवजात बच्ची पड़ा होने की सूचना ग्रामीणों ने पीआरवी 1092 पर दिया , सूचना मिलने पर पर उ0नि0 देवेन्द्र नाथ राय , पुलिस दल और महिला कांस्टेबल सीमा यादव , राधा देवी अदवा कालोनी के पास पहुंचे तो देखे कि रोड के किनारे नवजात शिशु लावारिस हालत में पड़ी है , जिसे महिला कांस्टेबल के सहयोग से साफ कपड़े में लपेटकर पी0एच0सी0 हलिया पहुंचाया गया , जहा डॉक्टरों ने बच्ची को स्वस्थ होना बताया गया , पुलिस ने चाइल्ड हेल्पलाइन नं0 9454484119 पर बात करने के चिकित्सक द्वारा प्रारम्भिक देख-रेख के साथ एम्बुलेन्स के माध्यम से शिशु को जिला अस्पताल भेजवाया गया जहां से बच्ची को चाइल्ड केयर को सुपुर्द किया गया ,