मिर्ज़ापुर हलिया क्षेत्र में बारात से घर वापस लौट रहे बाइक सवार दो लोगों की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
मिर्ज़ापुर थाना हलिया क्षेत्र में बीती रात बारात से घर वापस लौट रहे बाइक सवार दो लोगों की किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गयी , मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल संख्या UP 63 AL 0595 पर बीती रात 01-संतोष कुमार पुत्र हिंचलाल उम्र करीब 40 वर्ष, 02-श्रवण कुमार पुत्र हिंचलाल उम्र करीब 24 वर्ष, 03-शुभम कुमार पुत्र अशोक उम्र करीब 15 वर्ष व 04-आशीष कुमार पुत्र संतोष कुमार उम्र करीब 13 वर्ष एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर ग्राम सिलहटा से बारात से वापस अपने घर लौट रहे थे की ग्राम गुर्गी के पास सामने से आ रही अज्ञात वाहन से टक्कर हो गयी, जिससे संतोष कुमार व शुभम कुमार की मौके पर ही मृत्यु हो गयी , श्रवण व आशीष घायल हो गये , सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के उच्चाधिकारी व थाना हलिया पुलिस बल पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवा कर मृतकों के शव को कब्जें में लेकर आगे की कानूनी कार्यवाही पूरा करते हुए, टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है ,