मिर्ज़ापुर हलिया क्षेत्र में निवर्तमान पालिका अध्यक्ष ने बूथ सत्यापन में कार्यकर्ताओ की दी जिम्मेदारी
मिर्ज़ापुर निवर्तमान नगर पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल आज बुधवार को भाजपा आलाकमान के निर्देश पर चल रहे बूथ सशक्तिकरण अभियान के पांचवे दिन जनपद के छानबे विधानसभा मण्डल के मवई , सोठिया , बरी , हलिया , अहुगी , बैधा , उमरिया , सेक्टर के बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं व बूथ सत्यापन अधिकारियों एवं शक्ति संयोजकों के साथ बैठक की , इस बैठक में निवर्तमान नगर पालिकाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओ को बूथ सत्यापन के साथ साथ पन्ना प्रमुख बनाने की जिम्मेदारी सौंपी , इसके साथ कार्यकर्ताओ को बूथ वाइस व्हाट्स ग्रुप और सरल ऐप भी मोबाइल में इंस्टाल करने और करवाने की जिम्मेदारी भी सौंपी , उन्होंने सभी कार्यकर्ताओ को छः अप्रैल तक बूथ सत्यापन कर लेने के लिए निर्देशित किया , इस मौके पर निवर्तमान नगर पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओ को हर बूथ मजबूत करना है , इसके लिए प्रत्येक सेक्टर के बूथ पर पन्ना प्रमुख बनाकर बूथ सत्यापन जरूरी हैं , भाजपा के कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से लगकर पार्टी के दिए कार्य को पूरा करे , जिससे छानबे विधानसभा के प्रत्येक बूथ को मजबूत किया जा सके , आप सभी कार्यकर्ताओ ने हर चुनाव में भाजपा को बढ़त दिलाने का कार्य किया है , इसीलिए इस अभियान को सफल बनाने के लिए अपना योगदान दे , इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष पंकज सिंह , पूर्व मण्डल अध्यक्ष श्याम मुरारी पटेल , हिंच लाल कोल , सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता लोग मौजूद रहे ,