मिर्ज़ापुर हलिया क्षेत्र के हरबरा के पास सड़क किनारे सवारी बस पलटी बस में बैठे सभी यात्री सुरक्षित
मिर्ज़ापुर थाना हलिया क्षेत्र में एक बार फिर अनियंत्रित सवारी बस पलटी बस में बैठे सभी सुरक्षित बताये गए, थाना हलिया क्षेत्र के हरबरा के पास बगदरा से प्रयागराज जा रही बस सड़क किनारे अनियंत्रित होकर पलट गई , उसमे सवार सभी यात्री की किस्मत अच्छी रही कि सभी सुरक्षित रहे , क्यों कि कुछ दिनों पहले हलिया क्षेत्र में ही एक सवारी बस पलट गयी थी जिसमे सवार कई यात्रियों की मौत हो गयी थी, आज पुनः एक और यात्री बस हलिया क्षेत्रांतर्गत ग्राम हरबरा के पास पलट गई, ये बस बगदरा से प्रयागराज जा रही थी, पुलिस जानकारी के अनुसार बस कच्ची मिट्टी में फसने के कारण पलट गयी , सवारी बस में ड्राइवर, खलासी व अन्य 05 लोग उसमे सवार थे, सभी बस सवार सुरक्षित है , सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के उच्चाधिकारी व थाना हलिया पुलिस पहुँचकर सभी सवारियों का हाल जाना ,