मिर्ज़ापुर हलिया क्षेत्र के पक्के मकान की बाउंड्री के अंदर घुसे मगरमच्छ से मचा हड़कम्प
मिर्ज़ापुर थाना हलिया क्षेत्र के परसिया गांव के रहने वाले पूर्व प्रधान संतोष सिंह के पक्के मकान में बने बाउंड्री के अंदर आज सुबह भोर मे मगरमच्छ घुसने पर कुत्तो ने भौंकना शुरू केर दिया , कुत्तो के भौकने से मकान मालिक की नींद खुल गयी , बाहर झांककर देखा तो चार फीट लम्बा मगरमच्छ दिखने से पूरे घर मे हड़कम्प मच गया , शोर गुल सुनकर पहुंचे ग्रामीणो ने इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी गयी , मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को पकड़कर बोरे में भरकर अदवा बैराज जलाशय में ले जाकर छोड़ा , तब जाकर घर के लोगो ने राहत की सांस लिया ,