मिर्ज़ापुर हलिया क्षेत्र के एक गांव की बस्ती में घुसा आठ फिट का मगरमच्छ हड़कम्प
मिर्ज़ापुर थाना हलिया क्षेत्र के भटवारी गांव की बस्ती में रविवार यानी आज सुबह उस समय हड़कम्प मच गया जब बस्ती में लगभग आठ फीट लम्बा मगरमच्छ बस्ती वालो ने गांव में देखा , मगरमच्छ होने की खबर गांव में फैलते ही पूरे ग्रामीणों में हड़कम्प मच गया , ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना वन विभाग को दी गयी , मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ने में कामयाब हुए , वन कर्मियों ने पकड़े गए मगरमच्छ को ले जाकर मेजा ददरी बांध के गहरे जलाशय में छोड़ दिया , मगरमच्छ पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली ,