मिर्ज़ापुर सेवा पखवाड़ा के तहत मड़िहान विधायक ने अनुसूचित बस्ती मे चलाया संपर्क अभियान
मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल भाजपा आलाकमान के निर्देश पर सेवा पखवाड़ा के तहत आज कई अनुसूचित बस्ती मे जाकर साफ सफाई अभियान के साथ लोगो से जन संपर्क कर उनके साथ भोजन किया , दरसल प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिन के दिन से शुरू हुए सेवा पखवाड़ा के तहत पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल प्रति दिन अपने विधानसभा क्षेत्र के अनुसूचित बस्ती मे पहुच रहे है , आज विधायक जी सेवा पखवाड़ा के तहत ग्राम नुनौटी, ग्राम बनईमिलिया, ग्राम जंगल महाल (सियरहा) में जाकर सेवाभाव का कार्य किया , सर्व प्रथम विधायक जी अनुसूचित बस्ती मे पहुंचकर बाबा साहब अंबेडकर के पास झाड़ू लगाकर तथा उनकी मूर्ति को साफ सफाई एवं नमन कर माल्यार्पण कर बस्ती वालो को प्रधानमंत्री जी के योजना के बारे में विस्तार से चर्चा किया , जैसे आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास एवं पेंशन एवं अन्य योजनाओं के बारे मे लाभार्थियों से बातचीत की जिसमें लाभार्थियों ने बताया कि सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा है , उसके बाद विधायक जी अनुसूचित बस्ती मे प्रबुद्ध लोगो से प्रधानमंत्री जी के योजनाओ के बारे मे चर्चा करते हुए उनसे अनुभव साझा किया , उसके बाद विधायक जी अनुसूचित बस्ती मे लोगों के साथ बैठकर जलपान करने के बाद विधायक जी ग्राम सोनऊर मे विधायक निधि द्वारा निर्मित विनोद सिंह के घर से नहर तक इंटरलॉकिंग का कार्य का फीता काटकर लोकार्पण किया , उसके बाद ग्राम पिपराही के रहने वाले बेचू लाल पाल के निवास पर पहुंचकर उनके पुत्र के निधन पर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल अपनी शोक श्रद्धांजली अर्पित की