मिर्ज़ापुर सेवा चयन आयोग परीक्षा में दो शातिर परीक्षार्थी मास्टर कार्ड व ब्लूटूथ के साथ गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर जनपद में सेवा चयन आयोग ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा दे रहे दो शातिर परीक्षार्थी को पुलिस ने मास्टर कार्ड व ब्लूटूथ डिवाइस के साथ परीक्षा केन्द्र से गिरफ्तार कर लिया , प्रतियोगितात्मक परीक्षा 2018 पुनर्परीक्षा 26 व 27 जून को आयोजित की गयी , जिसके परिप्रेक्ष्य में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने जनपद में बनायें गए विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगायी गई हैं , 26 जून को परीक्षा के दौरान आर्य कन्या पाठशाला इण्टर कॉलेज में प्रथम पाली में परीक्षा दे रहे गौतम यादव पुत्र सभाजीत यादव निवासी अहमलपुर थाना जफराबाद जनपद जौनपुर को परीक्षा कक्ष में अनुचित साधन मास्टर कार्ड एवं ब्लूटूथ का प्रयोग कर परीक्षा में सेंधमारी करते हुए पकड़ा गया , जिसके सम्बन्ध में केन्द्राध्यक्ष आर्य कन्या पाठशाला इण्टर कॉलेज मीरजापुर-रीता वर्मा की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली शहर पर धारा 3/9 उ0प्र0 सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम व 66ए आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया , तो वही द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान बी.एल.जे. इण्टर कॉलेज में परीक्षा दे रहे नवीन कुमार पुत्र उमेश सिंह निवासी उमराह पटना बिहार को परीक्षा कक्ष में अन्य अभ्यर्थी अजीत कुमार पुत्र केशव प्रसाद के स्थान परीक्षा देते समय बायोमैट्रिक वैरिफिकेशन के दौरान पकड़ा गया , जिसके सम्बन्ध में केन्द्राध्यक्ष बी.एल.जे.इण्टर कॉलेज बंशीधर तिवारी की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली शहर पर धारा 419, 420 भादवि व 3/4 उ0प्र0 सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम पंजीकृत किया गया पुलिस दोनो के विरुद्ध आगे की कानूनी कार्यवाही कर रही है ,